जबलपुर:शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में संस्कारधानी जबलपुर में गरबा उत्सव की शुरुआत सर्वप्रथम ‘गोल्डन वूमेंस क्लब’ द्वारा अत्यंत धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ की गई। क्लब की संस्थापिका एवं निर्देशिका श्रीमती ऋचा गौतम तथा सह-निर्देशिका श्रीमती रूबी बग्गन ने बताया कि विगत वर्षों की परंपरा को जारी रखते हुए इस वर्ष भी उत्सव में मनमोहक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसे श्रीमती भावना पटेल ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात कथक नृत्यांगना कुमारी स्वर्णिका सोनी द्वारा भावपूर्ण देवी स्तुति की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर श्रीमती संयोगिता पांडे द्वारा पारंपरिक रूप से कन्या पूजन संपन्न कराया गया तथा उन्होंने एक सुंदर एकल कश्मीरी नृत्य भी प्रस्तुत किया। पूरे कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन श्रीमती दीपमाला सिलावट द्वारा किया गया। श्रीमति शम्मी बी विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहीं। पूरे आयोजन में गरबा के ताल और डांडिया की खनक पर सदस्यों को कोरियोग्राफर श्री आदित्य सिंह ने थिरकाया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया:
गरबा क्वीन: श्रीमती मधुरा केलकर
पारंपरिक वेशभूषा (प्रथम): श्रीमती रुचि पटेल
गुजराती मेकअप (प्रथम): श्रीमती पूजा झारिया एवं श्रीमती अनुराधा झारियाएकल लोक नृत्य (प्रथम): डॉ. श्रीमती प्रगति जैनसमूह लोक नृत्य (प्रथम): श्रीमती ज्योति नामदेव, श्रीमती मंजू विश्वकर्मा, श्रीमती रीना पटेल, श्रीमती पूजा सिंह, श्रीमती प्रिया चौधरी, श्रीमती दीपिका विश्वकर्मा एवं श्रीमती संगीता सिंह बुंदेलासमूह घूमर नृत्य (प्रथम): श्रीमती अंकिता राय, श्रीमती राजकुमारी सेन, श्रीमती रश्मि सोनी, श्रीमती नुपुर खरे, श्रीमती सुषमा सोनी एवं श्रीमती श्रद्धा शर्मासमारोह के अंत में सभी प्रतिभागी सदस्यों को श्रीमती ऋचा गौतम, श्रीमती तृप्ति निगम एवं श्रीमती रूबी बग्गन द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्लब की सदस्याएं पारंपरिक परिधानों में उपस्थित रहीं और पूरे उत्साह के साथ डांडिया व गरबा रास का आनंद लिया।