आज वीएफजे में टी-72 टैंक ओवरहाल परियोजना का शिलान्यास करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

जबलपुर। देश की रक्षा आत्मनिर्भरता को नई गति देने की दिशा में जबलपुर एक और बड़ी उपलब्धि की ओर बढ़ रहा है। वाहन निर्माणी जबलपुर (वीएफजे) में टी-72 टैंकों के ओवरहाल के लिए आधुनिक संयंत्र की आधारशिला गुरुवार, 27 अगस्त को रखी जाएगी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य समारोह में शामिल होकर परियोजना का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। रक्षा क्षेत्र से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परियोजना से भारतीय सेना के बख्तरबंद बेड़े के रखरखाव, उन्नयन और परिचालन क्षमता को मजबूती मिलने की उम्मीद है।प्रस्तावित इकाई में सेना के टी-72 टैंकों का नियमित रखरखाव, मरम्मत और उच्च स्तरीय उन्नयन किया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस संयंत्र के शुरू होने के बाद टैंकों के ओवरहाल में लगने वाला समय कम होगा और सैन्य वाहनों को तेजी से दोबारा परिचालन के लिए तैयार किया जा सकेगा। इससे सेना की ऑपरेशनल रेडीनेस और बख्तरबंद क्षमता को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम को लेकर वीएफजे परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गेट नंबर-1 पर सुबह करीब 10 बजे गणमान्य अतिथियों का आगमन शुरू होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे मुख्य शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

केंद्रीय रक्षा मंत्री के दौरे और उच्चस्तरीय रक्षा कार्यक्रम को देखते हुए वीएफजे परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ आवागमन को लेकर भी विशेष व्यवस्था लागू की गई
टी-72 ओवरहाल परियोजना को केवल एक नए संयंत्र की स्थापना के तौर पर नहीं देखा जा रहा, बल्कि इसे रक्षाआज वीएफजे में टी-72 टैंक ओवरहाल परियोजना का शिलान्यास करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह माना जा रहा है। घरेलू स्तर पर टैंकों की मरम्मत और तकनीकी उन्नयन की क्षमता बढ़ने से विदेशी निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। आने वाले समय में यह संयंत्र जबलपुर को रक्षा उत्पादन और सैन्य तकनीक के क्षेत्र में और महत्वपूर्ण भूमिका दिला सकता है।