संत रामपाल के 30 शिष्यों ने लिया देहदान का संकल्प

,जबलपुर। मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा जारी रखने की भावना के साथ संत रामपाल जी महाराज के 30 शिष्यों ने देहदान का संकल्प लिया। मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को जबलपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के शरीर रचना विभाग में शिष्यों ने मृत्यु उपरांत देहदान के लिए संकल्प पत्र भरकर अपनी सहमति दर्ज कराई।इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के शरीर रचना विभाग के प्रोफेसर डॉ. एन.एल. अग्रवाल और डॉ. राजेंद्र कुशवाहा उपस्थित रहे। संत रामपाल  महाराज के अनुयायियों के अनुसार, उनके गुरु द्वारा मानव जीवन को समाज और मानवता के कल्याण के लिए समर्पित करने की प्रेरणा दी जाती है। इस अवसर पर मोहन पटेल, कमलेश चौधरी, अर्जुन हल्दकार सहित अन्य अनुयायी मौजूद रहे।