जबलपुर। नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस बुधवार को जबलपुर में बड़ा छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है। “छात्रों की गूंज” नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस छात्रों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाएगी।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे, जबकि मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। दोनों नेता छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा करेंगे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी बात रखने और इसे सफल बनाने की अपील की है।