जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ. अश्विनी कुमार त्रिवेदी को पुनः प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल द्वारा की गई है।डॉ. त्रिवेदी ने अपने कार्यकाल में विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से योगदान दिया है। इनमें प्रदेश का पहला गौ चिकित्सा शिविर, कैंसर जांच शिविर, टेस्ट ट्यूब बेबी शिविर तथा कोरोना काल में परामर्श और दवाइयों का वितरण शामिल है। इसके अलावा, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राम किट का वितरण किया गया। जबलपुर शहर और महाकौशल क्षेत्र में भी विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए।डॉ. त्रिवेदी की पुनर्नियुक्ति पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक सुशील तिवारी (इंदु), अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडेय, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. विवेक जैन सहित डॉ. शुभम अवस्थी, डॉ. वीरेंद्र साहू, डॉ. श्रीकांत साहू एवं अन्य चिकित्सकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।