जबलपुर मध्यभारत के विश्वसनीय एवं अग्रणी टैली पार्टनर पीसी प्लेनेट, जबलपुर द्वारा हाल ही में एक भव्य बिजनेस प्लानिंग मीटिंग का आयोजन होटल कृष्णा में किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में कंपनी के पिछले वित्तीय वर्ष के प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी वर्ष के लिए रणनीतिक योजनाओं पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यक्रम में टीम के उत्कृष्ट योगदान को विशेष रूप से सराहा गया और कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।
पिछले वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टीम सदस्यों को इस अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें पीसी प्लेनेट के जनरल मैनेजर श्री अमित कदम, बिजनेस एग्जीक्यूटिव श्री अर्पित सिंह एवं रिलेशनशिप मैनेजर सुश्री पलक चौरसिया शामिल रहे। इन सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते हुए कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस आयोजन में टैली सॉल्यूशंस, बेंगलुरु से बिजनेस मैनेजर सुश्री चारु चव्हाण एवं बिजनेस कोच श्री गुलरेज खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए टीम को व्यवसायिक विकास, ग्राहक संतुष्टि एवं तकनीकी उन्नयन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन ने उपस्थित सभी सदस्यों को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान पीसी प्लेनेट के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री नितिन जैन ने टैली सॉल्यूशंस, बेंगलुरु की बिजनेस मैनेजर श्री चारु चव्हाण को पिछले वर्षों में उनके अतुलनीय सहयोग और मार्गदर्शन के लिए प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में टीम वर्क, नवाचार और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को कंपनी की सफलता का मुख्य आधार बताया।इस सफल आयोजन ने न केवल टीम के बीच आपसी सहयोग को मजबूत किया, बल्कि आने वाले समय में कंपनी को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प को भी सुदृढ़ किया। पीसी प्लेनेट, जबलपुर भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करते हुए क्षेत्र में अपनी अग्रणी पहचान बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।