जबलपुर। ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन द्वारा लगातार उठाई जा रही मांगों और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉयड फेडरेशन द्वारा सभी निर्माणियों में एडवांस ऑप्शन फॉर्म भरवाकर कर्मचारियों की राय ली| ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉयड फेडरेशन के मीडिया प्रमुख उत्तम विश्वास ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा शत प्रतिशत सरकारी कर्मचारी बने रहने का ऑप्शन दिया एवं नेशनल जेसीएम काउंसिल की मीटिंग में यह मामला रखा जहाँ डिफेंस सेक्रेटरी ने आश्वासन भी दिया ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉयड फेडरेशन के दवाब के चलते रक्षा उत्पादन विभाग, भारत सरकार द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन दिनांक 15 जून 2026 के अनुसार पूर्व आयुध निर्माणी बोर्ड के कर्मचारियों की डीम्ड डेपुटेशन अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दी गई है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिन कर्मचारियों द्वारा नई रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में समायोजन का विकल्प नहीं चुना जाएगा, वे सेवानिवृत्ति तक डीम्ड डेपुटेशन पर बने रह सकेंगे। ऐसे कर्मचारियों पर केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू सभी नियम, वेतनमान, भत्ते, अवकाश, चिकित्सा सुविधाएं, पदोन्नति एवं अन्य सेवा शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी।