जबलपुर। नैमिषारण्य हनुमानगढ़ी में 24 नवंबर से 30 नवंबर तक श्रीमद् भागवत कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई, श्री मद भागवत कथा में पोथी का पूजन हनुमान गढ़ी में हनुमान जी की के प्रमुख पुजारी ने विधि विधान कराया|
कथा प्रारंभ करते हुए बनारस से पधारे पंडित श्री प्रमेश मिश्रा ने नैमिषारण्य तीर्थधाम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए भक्तों को जीव के निर्वाण के लिए महत्वपूर्ण बताया। महराज श्री ने बताया कि भागवत कथा नैमिषारण्य में श्रवण करने का अवसर करोड़ो जन्मों के पुण्य उदय होने के पश्चात ही प्राप्त होता है। जीव की मुक्ति का माध्यम श्री मद्भागवत कथा है। जबलपुर के सैकड़ों भक्त कथा श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं।
उक्त उद्गार नैमिषारण्य में चल रही श्री मद्भागवत कथा में वाराणसी बनारस से पधारे भागवताचार्य पंडित श्री प्रमेश जी मिश्रा ने व्यक्त किए। जीव को संसार में प्रभु की भक्ति से ही श्रेष्ठता प्राप्त होती है, हरिदास जी प्रभु के ही भजन गाते थे अन्य स्थानों पर भजन नहीं गाते थे , कथा में भक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि भक्ति ही जीव के कल्याण का रास्ता होता है, भक्ति का मूलसार है सत्संगति, कुसंगति नहीं करनी चाहिए, सत्संगति से जीव को महानता प्राप्त होती है, अर्जुन की प्रतिज्ञा पर महराज जी ने कहा अनेकों अवसरों पर भक्त की गलत प्रतिज्ञा से प्रभु को कष्ट उठाना पड़ता है , ब्राह्मण पर प्रहार नहीं करना चाहिए, एक मरना मृत्यु होती है ,वहीं एक मरना संसार में निंदा , अपकीर्ति हो जाने से भी होती है , उत्तरा संकट के समय प्रभु की शरण में जाती है, जब को भी जीवन में संकट आवे तब परमात्मा की शरण में जाना चाहिए, शास्त्र कहते है सबसे बड़ी विपत्ति वह है जब जीव परमात्मा को भूल जाए और सबसे बड़ी संपत्ति वह है जब परमात्मा आपको याद आ जाए । संसार जीव को बांधता है, परमात्मा जीव को मुक्ति प्रदान करते हैं।
श्री मद भागवत कथा में धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह जगदीश यादव, अटल उपाध्याय, कमल उपाध्याय, अमित चौबे ,लखन सैन, राजकुमार ठाकुर, सीता राम यादव, बीरेंद्र यादव, तेजराम विश्वकर्मा,भाई, परम लाल यादव, अशोक नंदा, नरोत्तम दास, परवेश विश्वकर्मा, ने किया है