जबलपुर। अनंत ब्राह्मण महासभा द्वारा मानस भवन में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मध्यप्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे विप्र समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। आयोजन में करीब 600 युवक-युवतियों ने सहभागिता की, वहीं लगभग 280 जोड़ों के वैवाहिक रिश्तों के लिए सफल परिचय हुए। इनके आगामी समय में विवाह संपन्न होने की संभावना है।कार्यक्रम में समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले विप्र बंधुओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर महासभा की ओर से विवाह योग्य युवक-युवतियों की जानकारी वाली वैवाहिक परिचय पत्रिका भी निःशुल्क वितरित की गई। इसमें करीब 650 युवक-युवतियों की जानकारियां शामिल हैं।परिचय पत्रिका के प्रकाशन में संस्थापक अधिवक्ता अखिलेश उपाध्याय, कीर्ति अभिलाष पांडेय, एसके पचौरी, अधिवक्ता आशीष त्रिवेदी, विश्वदीप पटेरिया, केके शर्मा, अटल उपाध्याय, विवेक शुक्ला, दीपक पचौरी, रवींद्र तिवारी, देवेंद्र भट्ट, संजय गौतम, कुलदीप पटेरिया, शुभ गौतम, प्रहलाद उपाध्याय, अभय उपाध्याय, अनुज ओझा, राहुल शर्मा, प्रज्ञा शर्मा, पूनम तिवारी एवं मधु दुबे का विशेष योगदान रहा।आयोजन मंडल ने सम्मेलन में मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे विप्र बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।