मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शहपुरा में जोरदार स्वागत.कैफे में कुल्हड़ चाय का लिया आनंद.

जबलपुर – नरसिंहपुर के गोटेगांव से सड़क मार्ग से जबलपुर आ रहे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का शहपुरा में जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने युवाओं के आग्रह पर स्थानीय कैफे में कुल्हड़ चाय का आनंद भी लिया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव के शहपुरा पहुंचने पर विधायक नीरज सिंह एवं उनके युवा साथियों ने ढ़ोल-नगाड़े और गगन भेदी नारों से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं से मुलाकात की और उनके साथ कुछ समय बितायामुख्यमंत्री डॉ यादव ने शहपुरा में डीआरएक्स कैफे पहुंचकर कुल्हड़ चाय का आनंद लिया। डॉ यादव ने कैफे संचालक राजदीप राय एवं विशेष जैन को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर शुभकामनाएं भी दीं।इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजमणि सिंह बघेल, राजा नाहर,  प्रिंस पटेल एवं बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।