जबलपुर। ”धवल चांदनी छिटक रही है घर के आंगन में”, ”पिया मिलन की आस जगी है अब मेरे मन में”
कुछ ऐसी ही रचनाएं प्रस्तुत की नगर के कवियों ने,अवसर था प्रसंग अंतरराष्ट्रीय संस्था के तत्वावधान में शरदोत्सव पर मां नर्मदा के श्री चरणों में काव्य संध्या समर्पित की गई, शरद पूर्णिमा पर डॉ.रानू रुही द्वारा वंदना प्रस्तुत की गई। साहित्य परिसर कचनार सिटी में आयोजित इस विराट काव्य संध्या में, नगर के कवियों ने शरद पूर्णिमा पर शानदार रचनाएं प्रस्तुत की। मंगलभाव प्रसंग के संस्थापक इंजीनियर विनोद नयन ने व्यक्त किए।
बसंत कुमार शर्मा के संचालन में नगर के कवियों ने शानदार रचनाएं प्रस्तुत की जिसमें डॉ.मकबूल अली, डॉ. विनीता पाण्डेय विनीत, डॉ.रानू रूही, डॉ मुकुल तिवारी, डॉ विनोद बाजपेई, एड. तृप्ति त्रिवेदी, शिखा शर्मा, सुनीता दुबे, डॉ संध्या पाठक, इंदु सिंह कंचन, निर्मला बाजपेई, रेखा खरे, कुसुम तिवारी, रंजना सिंह, अनामिका पांडे, संगीता त्रिपाठी, अंजना मिश्रा, कनिका प्यासी, शिवानी तिवारी, रेखा मिश्रा, शिखा शर्मा, वर्षा उपाध्याय, वैदेही शुक्ला, शुभदा बाजपेई,डॉ.गीता पांडे आदि की उपस्थिति रही| आभार प्रदर्शन डॉ.विनीता पाण्डेय विनीत ने किया।