एमपी ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया नया 132 केवी सर्किट


जबलपुर ।  मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने  विद्युत पारेषण व्यवस्था को मजबूती  और विश्वसनीयता प्रदान करते हुए 132 केवी सबस्टेशन मोहना, ग्वालियर को 220 केवी सबस्टेशन शिवपुरी से जोड़ने वाले 62 सर्किट किलोमीटर लंबे दूसरे सर्किट का निर्माण कर इसे ऊर्जीकृत किया है।दूसरे सर्किट के ऊर्जीकृत होने से अब मोहना सबस्टेशन को शिवपुरी से दो सर्किट के माध्यम से विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो सकेगी। इससे क्षेत्र की विद्युत पारेषण व्यवस्था की विश्वसनीयता बढ़ेगी। पहले मोहना सबस्टेशन को शिवपुरी से केवल एक सर्किट के माध्यम से विद्युत आपूर्ति मिलती थी।
*-दूसरे सर्किट की उपलब्धता से मिलेगा लाभ*–
दूसरे  132 के वी सर्किट की उपलब्धता से किसी एक सर्किट में तकनीकी खराबी आने या रखरखाव के लिए उसे बंद रखने की स्थिति में दूसरे सर्किट के माध्यम से विद्युत आपूर्ति जारी रखने में मदद मिलेगी। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित होने की आशंका कम होगी और व्यवस्था को अधिक भरोसेमंद बनाए रखने में सहायता मिलेगी।