नर्मदा परिक्रमा की भव्य सफलता हेतु कार्तिक मास के प्रत्येक शनिवार को होगा 108 हनुमान चालीसा का पाठ*

जबलपुर। श्री नर्मदा संकीर्तन परिक्रमा समिति जबलपुर के तत्वावधान में कार्तिक मास की बैकुंठ चतुर्दशी को महर्षि गौतम आश्रम, गोपालपुर, भेड़ाघाट से आयोजित होने वाली नर्मदा परिक्रमा की भव्य सफलता के लिए निर्विघ्न संपन्नता की मंगलकामना से नवरात्रि के नौ दिनों तक आश्रम में विधि-विधानपूर्वक सतचंडी महायज्ञ संपन्न हुआ।
समिति के सचिव देवेंद्र नेमा ने बताया कि नर्मदा परिक्रमा की भव्य सफलता हेतु कार्तिक मास के प्रत्येक शनिवार को विभिन्न मठ-मंदिरों में नर्मदा परिक्रमा संचालक भगवान श्री हनुमान जी महाराज की सूक्ष्म उपस्थिति एवं नर्मदा परिक्रमा के संस्थापक संकीर्तनाचार्य पंडित मनमोहन दुबे के सानिध्य में 108 हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से भगवान श्री हनुमान जी महाराज से नर्मदा परिक्रमा के निर्विघ्न एवं सफल आयोजन की प्रार्थना की जाएगी।
समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से इन पावन आयोजनों में सहभागी बनकर हनुमान चालीसा पाठ में सम्मिलित होने तथा नर्मदा परिक्रमा की भव्य सफलता हेतु समिति के अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी,उपाध्यक्ष मोहित तिवारी,सचिव देवेंद्र नेमा,पप्पू चौबे,अजय पांडे,प्रभाकर चतुर्वेदी,के एल दीक्षित,सत्यप्रकाश नामदेव,शंकर नामदेव,मोहित पटेल,अमित विश्नोई,विशाल पण्ड्या,अतुल पटेल,आदेश दीक्षित,अवधेश खरे,मोनी विश्वकर्मा सहित आश्रम के संस्थापक संजय गौतम ने प्रभु श्री हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने समस्त पदाधिकारियों,श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने उपस्थिति की अपील की है।