कटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. सी. भरतिया, राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खंडेलवाल तथा मध्यप्रदेश प्रभारी संजय पटवारी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने संजय चौदहा को कटनी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति में प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष गोविंद दास असाटी एवं प्रदेश महामंत्री जितेंद्र पचौरी की अनुशंसा तथा संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी एवं संभागीय महामंत्री राजा सराफ, प्रदेश संरक्षक संदेश जैन, प्रदेश मंत्री रोहित खटवानी की सहमति रही।ऑटोमोबाइल एवं पेट्रोलियम व्यवसाय से जुड़े चौदहा सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उनकी नियुक्ति से कटनी जिले में कैट के संगठनात्मक विस्तार को गति मिलने तथा व्यापारियों की समस्याओं और हितों को प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलने की उम्मीद है।नियुक्ति पर कटनी के कपड़ा व्यापारी संघ, थोक किराना व्यापारी संघ, गल्ला व्यापारी संघ, पेट्रोल पंप एसोसिएशन,सराफा एसोसिएशन सहित विभिन्न व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।कैट पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में कटनी के व्यापारी एकजुट होंगे और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन को और मजबूत बनाएँगे।