तीन दिवसीय वैदिक यज्ञ एवं महाचंडी होम का समापन, कन्या पूजन

जबलपुर।आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नवरात्रि महोत्सव एवं वैदिक यज्ञ का रविवार को मदन महल स्थित शारदा मंदिर के समीप ज्ञान क्षेत्र में समापन हुआ। इस अवसर पर श्री चंडिका होम एवं महाचंडी होम के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। कार्यक्रम में स्वामी शिव तेज  ने शक्ति जागरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आसुरी शक्तियों के विनाश के लिए शक्ति का जागरण जरूरी है I तीन दिवसीय वैदिक महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को श्री चंडिका होम एवं महाचंडी होम का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न अनुष्ठानों में मां भगवती की आराधना की गई।समापन अवसर पर कन्या पूजन, सुहागिन पूजा और वृद्ध दंपति पूजा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन हुआ। इस अवसर पर नीरज बरसैयां, वंदना बरसैयां, वैदिक धर्म संस्थान की कोऑर्डिनेटर पद्मश्री मुद्गल, नीलम शर्मा, मनीषा परमार, विकास मालिक, अंकित गर्ग, शरद बड़गैया, मीता परमार, अंकित गर्ग, अमन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।