जबलपुर। नवयुवा सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में 20 अक्टूबर 2026 को रांझी स्थित रावण पार्क में श्रीराम शोभायात्रा एवं रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन का प्रमुख आकर्षण भजन जैमिंग रहेगा।कार्यक्रम के तहत ढोल-बैंड, बग्गी और आकर्षक झांकियों के साथ श्रीराम शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा रावण पार्क से प्रारंभ होकर बड़े पत्थर होते हुए मस्ताना चौक और दर्शन सिंह तिराहा पहुंचेगी। यहां से वापस रावण पार्क लौटेगी। आयोजन में असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा।इस अवसर पर सह-संयोजक बब्लू शर्मा, अध्यक्ष परसराम मूलचंदानी, दामोदर सोनी, पुष्पराज सिंह सेंगर, निशांत झारिया, अनुराग दहिया, सचिन श्री, चंचल कोहली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक लाला, हरीश पंजाबी, सुरेंद्र जीरोटी, राजू आनंद, ईश्वर डागोर, प्रभाशंकर कुशवाहा, योगेश्वर दीक्षित, राजू अरोरा, ललित नारंग, दशरथ पटेल, कैलाश रजक, हेमराज सराठे, सुधीर बेन, हैप्पी सिंह, दीपचंद गुप्ता, शिव मोहन बघेल, पिंकू गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे।