‘नाद से ध्यान तक’ भजन क्लबिंग का भव्य आयोजन


जबलपुर। ओशो होम आश्रम, भेड़ाघाट, द्वारा माता गुजरी कॉलेज के प्रांगण में ‘भजन क्लबिंग एवं पीस मेडिटेशन कॉन्सर्ट’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. कीर्ति श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में स्वामी श्रीला प्रेम पारस विशेष रूप से स्विट्ज़रलैंड से जबलपुर आए। आयोजन में डॉ. कीर्ति श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।


युवाओं को संबोधित करते हुए स्वामी श्रीला प्रेम पारस ने कहा कि जेन जी बहुत प्रतिभाशाली हैं और उन्हें ध्यान के माध्यम से पूरी तरह बदला जा सकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी में असीम ऊर्जा है, बस जरूरत है उस ऊर्जा को सही दिशा में चैनलाइज करने की, और यह केवल ध्यान के जरिए ही संभव है।


आजकल भजन क्लबिंग के नाम पर केवल संगीत और मनोरंजन किया जा रहा है, जबकि वास्तविक भजन क्लबिंग वह अनूठी अनुभूति है जिसके जरिए व्यक्ति अपने अंतरमन को पा लेता है।


स्वामी श्रीला प्रेम पारस ने बताया कि वे युवाओं के बीच मानसिक शांति और ध्यान का संदेश फैलाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि वे ओशो होम आश्रम में केंगरू किड्स स्कूल के कुछ बच्चों को 2 वर्षों से ध्यान की शिक्षा दे रहे हैं, लिटिल वर्ल्ड कैम्ब्रिज स्कूल में भी ध्यान कार्यशाला का सफल आयोजन किया है।