जबलपुर। संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम के तहत शाहपुरा क्षेत्र के दो जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। इनमें शाहपुरा के वार्ड नंबर 13 निवासी 51 वर्षीय बल्लू जी का परिवार शामिल है। दुर्घटना में हाथ टूटने के कारण वे काम करने में असमर्थ हैं। पत्नी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं, जबकि बेटा मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण रोजगार नहीं कर पाता।दूसरा परिवार कालापाठा, भरतपुर निवासी 37 वर्षीय पूजा जी का है। उनके पति का करीब चार वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। कच्चे मकान की समस्या के चलते वह अपनी छोटी बहन के साथ रह रही हैं। परिवार में तीन सदस्य हैं और आर्थिक परेशानी के कारण राशन जुटाना भी मुश्किल हो रहा था।दोनों परिवारों की परिस्थितियों को देखते हुए मुहिम के तहत उन्हें खाद्य सामग्री प्रदान की गई। आयोजकों के अनुसार जरूरतमंद परिवारों तक भोजन और आवश्यक सामग्री पहुंचाने का सिलसिला जारी है। सहायता के लिए 9111459548 और 9111459549 पर संपर्क किया जा सकता है।