जबलपुर। कलचुरी फैमिली क्लब के सदस्यों ने धार्मिक गीतों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आगामी नवरात्रि एवं दीपावली पर्व की तैयारियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में त्योहारों के दौरान स्वच्छता बनाए रखने तथा संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। इस दौरान जागरूकता के उद्देश्य से छोटी प्रस्तुतियां एवं प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
कार्यक्रम में सदस्यों ने त्योहारों को सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर विचार-विमर्श किया। साथ ही नवरात्रि एवं दीपावली के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व पर भावपूर्ण चर्चा हुई। सदस्यों ने कहा कि त्योहार केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और एक-दूसरे के सहयोग की भावना को मजबूत करने का माध्यम भी हैं।
कार्यक्रम का संयोजन कौशलेन्द्र महाजन ने किया, जबकि संचालन राजीव चौकसे ने किया।
इस अवसर पर रवींद्र-शशि चौकसे, राजेन्द्र-सीमा राय, श्रीचंद-कल्पना चौकसे, देवेंद्र-आशा चौकसे, कौशलेन्द्र-कल्पना महाजन, विद्याशंकर-किरण राय, मिथलेश-आशा चौकसे, श्याम-मनोरमा राय, संदीप-प्रीति चौकसे, राजीव चौकसे, संजय-रोजी महाजन, सुरेंद्र-जयश्री चौकसे, सूर्यप्रकाश-निधि राय, रामजस-कृष्णा चौकसे, केएस-रेखा राय, राजकुमार-अर्चना जायसवाल, संतोष-ज्योति जायसवाल, राजेश-अर्चना जायसवाल, आनंद-नीता महाजन, नीरज-कविता चौकसे, आशीष-नेहा चौकसे, हर्ष जायसवाल, रनबीर एवं राजबीर चौकसे सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।