नेहा दवे को पीएच.डी. की उपाधि

जबलपुर। नेहा दवे को सांची बौद्ध–भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय, सांची के अंग्रेजी विभाग से पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने “सोशियो-लिंग्विस्टिक कल्चर ऑफ वीमेन इन द इंडियन डायस्पोरा: स्पेशल रेफरेंस टू पेगी मोहन” विषय पर शोधकार्य किया। उनका शोधकार्य डॉ. नवीन मेहता के निर्देशन में पूर्ण हुआ।
नेहा दवे नवयुग कॉलेज के संस्थापक प्रो. रमेश चंद्र चौबे की पौत्री, नवयुग कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष बृजेश चंद्र चौबे एवं श्रीमती ज्योति चौबे की सुपुत्री तथा एडवोकेट वी.के. दवे की पुत्रवधू हैं।