आज सायंकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी

जबलपुर। कार्यपालन यंत्री जल कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि म.प्र.पू.क्षे.वि.वि. कम्पनी द्वारा संधारण कार्य हेतु आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी जिससे 120 एम.एल.डी. रमनगरा जल शोधन संयंत्र से सायंकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। संयंत्र से भरी जाने वाली उच्चस्तरीय टंकियाँ क्रमशः बिडला धर्मशाला, मेडिकल, त्रिपुरी, गुलौआ, राईट टाउन, रामेश्वरम, मनमोहन नगर, लक्ष्मीपुर, कोतवाली, मोतीनाला, आनंद नगर, लेमा गार्डन, सर्वोदय नगर, मदर टैरेसा, बेदी नगर, मिल्क स्कीम, किलकारी गार्डन, न्यू शोभापुर निर्मलचंद जैन वार्ड व राजीव नगर बाबा की कुटिया तथा अमृत योजना की क्रमशः कोंगवा, करमेता, शिवनगर, अमखेरा, रवीन्द्र नगर, सुहागी, खैरी व देवताल उच्चस्तरीय टंकियों से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।  उक्त अतिमहत्वपूर्ण कार्य के चलते क्षेत्रीय नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, जल प्रभारी दामोदर सोनी एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने खेद व्यक्त किया है। प्रभावित क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जायेगी। यह कार्य पूरा होते ही क्षेत्र में जलापूर्ति पहले से अधिक सुचारू और प्रभावी ढंग से बहाल कर दी जाएगी।