माँ कर्मा देवी चौक का लोकार्पण आज

जबलपुर। साहू समाज की आराध्य एवं भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त माँ कर्मा देवी के नाम पर लेबर चौक का नामकरण “माँ कर्मा देवी चौक” किए जाने के उपलक्ष्य में कल, शनिवार 19 सितंबर 2026 को भव्य चौक लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे, माँ कर्मा देवी चौक (लेबर चौक), जबलपुर में होगाकार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम जबलपुर के महापौर  जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’  होंगे। अध्यक्षता  आशीष दुबे, सांसद, लोकसभा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अभिलाष पांडेय , विधायक उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व महापौर  प्रभात साहू  के संयोजन में यह भव्य आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन जिला साहू समाज, जबलपुर (म.प्र.) द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम जबलपुर के अध्यक्ष  रिंकू विज  एम.आई.सी. सदस्य  सुभाष तिवारी ,  राम सोनकर,  दमोदर सोनी , श्रीमती अंशुल यादव  एवं श्रीमती रजनी कैलाश साहू  की उपस्थिति रहेगी।इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष  अमरीश मिश्रा , पार्षद  राहुल साहू , श्रीमती अरुणा संजय साहू  एवं श्रीमती रजनी सुरेंद्र साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे।आयोजन में वीरेंद्र कुमार साहू अध्यक्षउमेश साहू ‘ओज’ सचिव श्रीमती ममता राधेश्याम साहू महिला अध्यक्षसुबोध साहू अध्यक्ष, शिक्षा सहायता कोष समिति डी.के. साहू, उमेश साहू ‘ओज’, पियूष सोन, रवि साहू, डॉ. पुरुषोत्तम कुमार साहू, राज करण साहू ‘राज’, प्रीतम लाल साहू, सुबोध कठर, रूपलाल साहू, शिवनारायण साहू, प्रदीप साहू, रमेश कुमार साहू एवं शिव कुमार साहू सहित समाज के अन्य सदस्य सहयोग कर रहे हैं।