जबलपुर। शहपुरा थाना पुलिस ने ग्राम नटवारा में अवैध हथियार बेचने की फिराक में खड़े 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी प्रशांत झारिया निवासी नटवारा के कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। उसके खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हथियार कहां से प्राप्त किया और किसे बेचने वाला था, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में एएसआई दिनेश सिंह, आरक्षक रोहित, गौरव सोनी और गोविन्द की सराहनीय भूमिका रही।