पीएम  नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष17 सितम्बर को जबलपुर के ग्वारीघाट में 1 लाख दीपो को जलाकर मनाएंगे दीपोत्सव*

जबलपुर भाजपा हर वर्ष प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिन पर ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाती है लेकिन इस बार 07 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री जी एक संवैधानिक प्रमुख (मुख्‍यमंत्री व प्रधानमंत्री) के रूप में 25 वर्ष पूरे कर रहे हैं। इसलिए हमने जन सेवा और समर्पण के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमने एक महीने का सेवा संकल्प अभियान मनाने का निर्णय लिया है, यह बात मप्र तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण अध्यक्ष श्री विनोद गोंटिया ने भाजपा कार्यालय रानीताल में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कही।

पत्रकार वार्ता में सांसद श्री आशीष दुबे, महानगर जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, विधायक श्री अजय विश्नोई, श्री अशोक रोहाणी, श्री सुशील तिवारी इंदु, महापौर श्री जगतबहादुर सिंह अन्नू, जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू, प्रदेश प्रवक्ता डॉ वाणी अहलुवालिया उपस्थित थीश्री गोंटिया ने कहा आज के दौर में जहाँ सरकारों का 5 वर्ष पूरा होना भी एक उपलब्धि होती है, वहीं भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण लोकतंत्र में 25 वर्षों तक लगातार जनता का आशीर्वाद पाना और उनकी सेवा करना अपने आप में असाधारण है और लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय भी। इसी के निमित्‍त भाजपा सेवा संकल्‍प अभियान के माध्‍यम से एक माह के दौरान जन-जन तक पहुंचेगी।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी ने देश में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। 4.5 करोड़ से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास प्रदान किया। 12 करोड़ इज्‍जत घरों (शौचालयों) का निर्माण कराने के साथ 100 करोड़ से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जोड़ा गया। 80 करोड़ लोगों को नि:शुल्‍क राशन उपलब्‍ध कराने के साथ देश की अर्थव्‍यवस्‍था को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनाया। 200 करोड़ कोविड के मुफ्त टीके उपलब्‍ध कराना सामान्य घटना नहीं है। यह सामान्य परिवर्तन नहीं है, बल्कि वह परिवर्तन है, जो आम लोगों के जीवन में लाने का उनका प्रयास रहा है और उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास रहा है।

श्री गोंटिया ने बताया जब उन्होंने देश का नेतृत्व संभाला, तब पूरे देश में निराशा और अंधकार का माहौल था। पॉलिसी पैरालिसिस का दौर था और हमारी इकोनॉमी को फ्रैजाइल-5 के रूप में देखा जाता था। लेकिन आज भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आ रहा है।

उन्होंने कहा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की जो अलग पहचान बनी, भारत की साख और सम्मान में जो लगातार वृद्धि हुई, यह उसी का परिणाम है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को 37 अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिला है जो 140 करोड़ देशवासियों के पुरुषार्थ का सम्मान है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्‍व में देश में आतंकवाद लगभग समाप्ति की ओर है, नक्‍सलवाद को मध्‍यप्रदेश सहित देश भर से समाप्‍त कर दिया गया है। नक्‍सल प्रभवित देश के 200 से अधिक जिलों में आज जन जीवन पूरी तरह से प्रगति पर है।

श्री गोंटिया ने बताया प्रधानमंत्री जी ने वुमेन लेड डेवलपमेंट को आगे बढ़ाने के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्‍यम से देश की महिलाओं को उनका अधिकार और नीति निर्धारण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्य कर रहे हैश्री गोंटिया ने बताया भाजपा मध्‍यप्रदेश द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगा। इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी की सेवा यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत 2047 के संकल्प को जनता के बीच ले जाना है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर प्रदेश भर में ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन  रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। युवा और समाज के विभिन्न वर्ग इसमें सहभागिता करेंगे।

आशीर्वाद का दीया

श्री गोंटिया ने बताया 17 सितंबर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम प्रदेश के सभी 71930 बूथों पर आयोजित किया जाएगा। प्रत्‍येक परिवार दीप प्रज्‍वलन कर इस संकल्‍प का सहभागी बनेगा। हर एक दीया प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प का प्रतीक होगा। पार्टी कार्यकर्ता सभी लाभार्थियों के घर जाकर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्‍वलित करेंगे।
2 अक्टूबर को प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

प्रदेश के सभी जिलों में भव्य आयोजन किया जायेगा, जबलपुर के ग्वारीघाट में 1 लाख दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया जायेगा।

मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा

श्री गोंटिया ने बताया 17 सितंबर से 7 अक्‍टूबर के मध्‍य “विकसित भारत” की कल्पना जैसे विषयों पर प्रदेश के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्‍कूलों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी द्वारा किए गए सेवा कार्यों और विकसित भारत की संकल्‍पना पर चित्रकारी, ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उत्कृष्ट चित्रों और भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।

नमो सेवा-अनकही कहानियां

श्री गोंटिया ने बताया माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा कार्य, प्रमुख जनकल्‍याणकारी योजनाओं और देश व लोगों के जीवन में आए बदलावों को 15-20 मिनट के भावनात्मक संगीतपूर्ण नाट्य और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत कर प्रदेश के हर गांव तक पहुंचाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन स्‍कूल, कॉलेज, पंचायत, सामुदायिक केंद्र व सार्वजनिक स्‍थानों पर होंगे। 2 अक्‍टूबर को प्रमुख स्‍थानों पर आयोजन होना है।

आंगन मिलन सेवा

उन्होंने बताया यह अभियान 25 सितंबर से 7 अक्‍टूबर तक प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्‍चों व उनकी माताओं की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों का सम्‍मान करने के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों और उनकी माताओं के साथ प्रधानमंत्री जी की पोषण, स्वास्थ्य और महिला संबंधित योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी। प्रत्‍येक आंगनवाड़ी केंद्रों पर यह कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा।

सेवा की कहानी

श्री गोंटिया ने बताया यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी सभी 11404 शक्ति केंद्र में चलाया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से जिन नागरिकों और क्षेत्रों में सकारात्‍मक बदलाव आया है, ऐसे नागरिकों द्वारा उनकी वास्‍तविक कहानियों को देश के सामने लाया जाएगा। लोगों को बताया जाएगा कि देश और दुनिया को बताया जाएगा कि यशस्वी प्रधानमंत्री जी के कार्यकाल में लाखों-करोड़ों लोगों के जीवन में किस प्रकार बदलाव आया है।प्रत्‍येक शक्ति केंद्र से न्‍यूनतम 10 वास्‍तविक कहानियां रील के रूप में तैयार कर अपलोड की जाएंगी।
पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं-कार्यकर्ताओं द्वारा श्रेष्‍ठ कहानियों का वीडियो साझा किया जाएगा।

सेवा ज्‍योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्‍प

श्री गोंटिया ने बताया 7 अक्टूबर को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हेड ऑफ द गवर्नमेंट के रूप में जनसेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विभिन्न गांवों और क्षेत्रों को जोड़ते हुए जनसेवा के 25 वर्षों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी और “विकसित भारत-2047” का संकल्प लिया जाएगा।

उन्होंने बताया सेवा ज्‍योति यात्रा हर जिले और हर गांव में निकाली जाएगी। पदयात्रा, साइकिल रैली और बाइक रैली के माध्यम से कार्यकर्ता और आमजनता अलग-अलग दिशा से छोटी-छोटी यात्राओं में निकलेंगे और अंत में एक जगह पर आकर मिलेंगी, जहां बड़ा कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में 25 वर्षों की प्रमुख सेवा एवं विकास उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी, साथ ही विकसित भारत-2047 का सामूहिक संकल्‍प लिया जाएगा।

  वडनगर वाराणसी सेवा यात्रा

श्री गोंटिया ने बताया 250 बाइक पर 500 यात्री वडनगर में हाटकेश्‍वर महादेव का जलभिषेक कर यात्रा आरंभ करेंगे। यात्री हाटकेश्‍वर से गुजरात की पवित्र नदियों व शर्मिष्‍ठा तालाब का जल लेकर वाराणसी के लिए 10 अलग-अलग टोलियों में निर्धारित मार्गों से वाराणसी (काशी) के लिए प्रस्‍थान करेंगे। वाराणवी में काशी विश्‍वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। देश भर में कुल 20 यात्राएं निकाली जाएगी, जिनमें से 13 यात्राएं मध्‍यप्रदेश से होकर गुजरेंगी। यह यात्राएं प्रदेश के अधिकांश गांवों तक पहुंचेंगी, ऐसा प्रयास है।

  सेवा मेरा योगदान

उन्होंने बताया यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्‍टूबर तक चलाया जाएगा। प्रत्‍येक कार्यकर्ता समाजसेवा में अपना योगदान देंगे। अभियान के तहत 25 प्रकार की सेवा गतिविधियां संचालित की जाएंगी। प्रत्येक नागरिक कम से कम 25 मिनट का श्रमदान करके सेवा संकल्प अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज करा सकता है। युवा, महिलाएं, वरिष्‍ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बूथ से लेकर राष्‍ट्रीय पदाधिकारी भी सहभागिता करेंगे।

सेवा सेतु अभियान

श्री गोंटिया ने बताया राज्‍य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकासखंड स्‍तर पर सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता की जाएगी। स्वास्थ्य शिविर, योजना संबंधी जानकारी और पात्र हितग्राहियों के आवेदन की प्रक्रिया को भी इन शिविरों से जोड़ा जाएगा।

सेवा के रंग राष्‍ट्र के संग

श्री गोंटिया ने बताया ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ के तहत सार्वजनिक स्थलों पर मानव रंगोली के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों और विकसित भारत के संदेश को प्रदर्शित किया जाएगा। एक ही दिन प्रदेश के सभी महत्‍वपूर्ण सार्वजनिक स्‍थानों पर प्रधानमंत्री जी के प्रमुख जनकल्‍याणकारी को लेकर ह्यूमन रंगोली का आयोजन किया जाएगा। नागरिक अपनी रंगोली नमो एप एवं सोशल मीडिया पर हैशटैग के साथ साझा करेंगे। रंगोली में फूल, मिट्टी, रेत, चावल, बीज, पत्‍ते और प्राकृतिक रंग इस्‍तेमाल होंगे।

राष्‍ट्रीय स्‍तर पर होने वाले कार्यक्रम

सेवा फर्स्‍ट इनोवेशन चैलेंज

श्री गोंटिया ने बताया कुछ कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होंगे उनमें युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप्स, प्रोफेशनल्स और इनोवेटर्स को जोड़ने के लिए ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ आयोजित किया जाएगा। इसमें शिक्षण संस्थानों, स्टार्टअप नेटवर्क और इनक्यूबेशन सेंटरों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। चयनित नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

 

सुशासन, सेवा, संवाद

श्री गोंटिया ने बताया यह आयोजन 17 अक्‍टूबर को देश की राजधानी दिल्‍ली, वाराणसी या दिल्‍ली के आसपास आयोजित किया जाएगा।भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। सरपंच से लेकर अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ‘विकसित भारत संकल्प प्रस्ताव’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।हमारा प्रयास है कि सेवा संकल्प अभियान केवल भाजपा का कार्यक्रम न रहकर जनभागीदारी का अभियान बने। प्रधानमंत्री जी का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ इस पूरे अभियान की आधार भावना है।
भाजपा मध्यप्रदेश का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने और विकसित भारत 2047 के संकल्प को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा।
श्री विनोद गोंटिया ने कहा हमारा लक्ष्य स्पष्ट है-प्रधानमंत्री जी की सेवा भावना से प्रेरणा लेकर मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त प्रदेश बनाना, हम सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से
जनता से केवल संवाद नहीं करेंगे, बल्कि जनता को विकसित भारत के निर्माण का सहभागी बनाएंगे।इस अवसर पर जबलपुर जिला अभियान प्रभारी महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल, सोनू बचवानी, जिला सह मीडिया प्रभारी रवि शर्मा, चित्रकांत शर्मा, नरेश चौधरी उपस्थित थे।