बैतूल| जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के सानिध्य में संचालित जन-कल्याणकारी ‘अन्नपूर्णा मुहिम’ के तहत मध्य प्रदेश के जिला बैतूल स्थित शाहपुर तहसील के ग्राम बरेठा में एक और मानवीय पहल देखने को मिली। मुहिम के अंतर्गत स्थानीय निवासी चुन्नीलाल जी को उनके नवनिर्मित मकान का निर्माण कराकर विधिवत चाबी सौंपी गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में घोड़ाडोंगरी विधानसभा की विधायक श्रीमती गंगा सज्जन उइके जी तथा मंडल अध्यक्ष श्री नंदन यादव जी विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में गृह प्रवेश संपन्न हुआ और परिवार को पक्के मकान की सौगात मिली।
विधायक गंगा उइके ने संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अन्नपूर्णा मुहिम, दहेज-मुक्त विवाह और रक्तदान शिविरों के माध्यम से समाज के हर जरूरतमंद वर्ग को सीधा लाभ पहुंच रहा है।