जबलपुर। शास्त्री ब्रिज स्थित सरस्वती शिक्षा परिषद विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर की बहनों ने हाथों से तैयार की| स्वदेशी राखियां सैनिक भाइयों की कलाइयों में सजाई एवं आरती कर आशीर्वाद लिया| कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं समापन राष्ट्रगीत जन गण मन के साथ हुआ| बहनों ने कहा सैनिक भैया हमें भारत देश की सुरक्षा तोहफे में दें हमें पैसा रुपया नहीं चाहिए|
कार्यक्रम संयोजक डॉ सुधीर अग्रवाल ने बताया कई सैनिकों को 15 साल 10 साल 5 साल बाद राखियां उनके हाथों की कलाई में बांधी गई सेना में होने के कारण समय पर छुट्टी न मिलने पर अपने परिवार में नहीं जा पाए|
इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री अमित दवे ने कहा सैनिकों के कारण ही हम देश में रह पा रहे हैं देश की सुरक्षा के साथ ही हमारा मनोबल बढ़ाते हैं सैनिक है तो हम हैं| कार्यक्रम का संचालन प्रादेशिक सचिव डॉ सुधीर अग्रवाल ने आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष विष्णुकांत ठाकुर ने किया| इस अवसर पर कमलेश अग्रहरि राजेंद्र मिश्रा मनीषा ठाकुर श्रीमती विनीता यादव उपस्थित थे सरस्वती शिशु मंदिर गलगला के पूर्व छात्र शरद अग्रवाल ने सभी को पूरी सब्जी कढ़ी चावल हलुआ का वितरण किया|