जबलपुर। क्षत्रिय मराठा समाज जबलपुर द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज उद्यान, विजयनगर में गणपति बप्पा विराजमान किए गए। श्रीगणेश चतुर्थी के अवसर पर गजानन महाराज के आवाहन एवं स्थापना का पूजन मराठा समाज के रीति-रिवाज के अनुसार श्री जोशी गुरुजी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। गणपति स्थापना के अवसर पर पार्षद प्रतिभा भापकर ने कहा कि इस बार 12 दिवसीय गणेश उत्सव में सभी को प्रतिदिन गणेश पंडाल में उपस्थित होकर उत्साह और आनंद के साथ सहभागी होने का संकल्प लेना चाहिए, जिससे सनातन संस्कृति से युवाओं और बच्चों को जोड़े रखने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर क्षत्रिय मराठा समाज जबलपुर के सुनील दत्त सोनोने, सुशील कुमार जाधव, संतोष सोनोने, मधुसूदन वाघ, विजय डुचे, प्रवीण सालुंके, तरुण सोनोने, अनिरुद्ध जाधव, उमेश सरफरे, अजय सोनोने, विवेक भोंसले, आनंद राजा, विध्येश भापकर, प्रतिभा जाधव, रंजना सोनोने और माया सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।