30 दिवसीय श्रावणमहोत्सव संकीर्तन का विश्राम


जबलपुर। चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल जबालीपुरम के द्वारा श्रावणमास में आयोजित घर-घर संकीर्तन अनुष्ठान के अंतिम दिवस का विश्राम हुआ। मूर्ति महावीर ट्रस्ट के सौजन्य से श्रीराम-हनुमान मंदिर, शास्त्री ब्रिज में संकीर्तनाचार्य पं. मनमोहन दुबे के सानिध्य में घंटा, शंख, मृदंग की सुमधुर संकीर्तन धुन पर भक्तजन भाव-विभोर होकर खूब थिरके। संयोजक देवेंद्र नेमा ने बताया कि 30 दिवसीय प्रातः संकीर्तन माला का पूर्ण आस्था और श्रद्धा के साथ मंगल आरती के साथ श्रावण महोत्सव संकीर्तन के साथ समापन हुआ। साथ ही, मूर्ति महावीर ट्रस्ट एवं मंडल द्वारा सूत्रधार देवेंद्र नेमा सहित अन्य संकीर्तन साथियों का शाल श्रीफल माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पं देवेंद्र त्रिपाठी, नीतू-सुधीर, हरिवल्लभ जेठा, कमलेश जेठा, कृष्ण कांत गुप्ता, कमलेश मिश्रा, मुकेश मालवीय, सुरेंद्र गिरी गोस्वामी, मोहित तिवारी,सत्य प्रकाश नामदेव, नवीन श्रीवास्तव, सत्यनारायण दुबे,प्रभाकर चतुर्वेदी,विशाल पंड्या,धीरज वंशकार, रज्जू सोनी,अमित विश्नोई,पप्पू चौबे,मनोज विश्वकर्मा,सुनील नामदेव,अवधेश गौतम,अशोक विश्वकर्मा,मनोज गुलाबवानी,प्रकाश हर्डीकर आदि उपस्थित रहे।