जन्माष्टमी पर होगी मटकी सजाओ व प्रतियोगिताएं

जबलपुर श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वाधान में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस वर्ष 8 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 29 अगस्त से श्री गोपाल मंदिर रामपुर रोड पर मटकी सजाओ प्रतियोगिता से प्रारंभ होगी।
उक्त जानकारी आज श्री कृष्ण मन्दिर छोटी ओमती में महासभा की दसवीं बैठक में महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी ,नरेंद्र पाल मालिक सीताराम डांग , सुमंत शर्मा शरद काबरा बैठक में दी।प्रवेश खेड़ा विष्णु पटेल विध्येश भापकर,जगदीश साहू ने बताया कि इस वर्ष जन्माष्टमी के पूर्व  भगवान कृष्ण की विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी जिसमें प्रथम प्रतियोगिता 29 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे श्री गोपाल मंदिर मदन महल में मटकी सजाओ प्रतियोगिता आयोजित है।इस अवसर पर श्याम मंडली की ओर से निर्मला तायडे, उर्मिला सोंधिया , लक्षिता शर्मा, विमला बाई पटेल, लक्ष्मी मौर्या, इंदु साहू, बिट्टू यादव, अनंत यादव, मोहित शर्मा, रामनारायण कोरी, पं जगदीश प्रसाद
सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मातृशक्ति कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।