अतुल द्विवेदी की हाईकोर्ट बार कार्यकारिणी में शानदार जीत, समर्थकों ने किया स्वागत


जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना में कार्यकारिणी सदस्य पद पर अतुल द्विवेदी ने 762 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। मतगणना परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों और साथी अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया।
परिणाम सामने आने के बाद अधिवक्ता सचिन जैन, प्रशांत नायक,एडवोकेट गजेंद्र श्रीवास्तव,एडवोकेट तरुण सेंगर, एडवोकेट अभिषेक, एडवोकेट अतुल सिंघरा, एडवोकेट सृजन साहू, एडवोकेट आयुष उपाध्याय, मनोज कुशवाहा, सहित अन्य अधिवक्ताओं ने अतुल द्विवेदी का स्वागत किया और उन्हें जीत की बधाई दी।
समर्थकों ने कहा कि अतुल द्विवेदी की जीत अधिवक्ताओं के विश्वास की जीत है। स्वागत के दौरान साथी अधिवक्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे बार और अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।