भोपाल। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा, केंद्रीय महिला मंडल के नेतृत्व और मध्यांचल मंडल के तत्वावधान में “दशम रक्तदान महादान कार्यक्रम” पुराना भोपाल शाखा सभा, महिला मंडल एवं युवा दल द्वारा बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ।मातृशक्ति और युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारीकार्यक्रम में समाज की मातृशक्ति और युवा शक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मध्यांचल मंडल प्रमुख *श्रीमती बबीता अजय मोहनिया* के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कुल *40 रक्तवीरों द्वारा 40 यूनिट रक्तदान* किया गया।*राष्ट्रीय संयोजक और पदाधिकारियों की उपस्थिति*
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए केंद्रीय महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती मधुरिमा दिनेश गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने रिबन काटने के बजाय गांठ खोलकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने संदेश दिया कि “हमें किसी को काटना नहीं, बल्कि गांठ को खोलकर समस्याओं को सुलझाना चाहिए।” इस अवसर पर राष्ट्रीय रक्तदान संयोजक संजय गुप्ता, कानपुर भी उपस्थित थे। उन्होंने स्वयं रक्तदान कर मातृशक्ति को प्रेरित किया।
सम्मान समारोह………
केंद्रीय महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती मधुरिमा दिनेश गुप्ता जी द्वारा रक्तदान प्रभारी *श्री अजय शंकर गुप्ता*, केंद्रीय संयुक्त मंत्रणी *श्रीमती राधा जगदीश गुप्ता*, सह प्रभारी *श्री शरद गुप्ता*, *श्रीमती रूपल रवि गुप्ता* एवं मंडल प्रमुख *श्रीमती बबीता मोहनिया* जी को शाल, माला एवं भगवान राम की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। शाखा सभा अध्यक्ष *श्री राजेंद्र गुप्ता* एवं उनकी समस्त टीम तथा महिला मंडल टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में तन, मन, धन से सहयोग किया।
विशेष सहयोग……….
पिछले 10 वर्षों से रक्तदान में सहयोग कर रहीं *श्रीमती कंचन बबलू गुप्ता* जी के योगदान को विशेष रूप से सराहा गया। वहीं *श्री आशीष गुप्ता* ने फोटो सेशन में न जाकर तुरंत अस्पताल जाकर रोगी की मदद की, जिसके लिए उन्हें भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
रक्तदान में सहयोगी रक्तवीर………..
इस महादान में श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री शरद गुप्ता, श्री अजय शंकर गुप्ता, श्री दिलीप गुप्ता, श्री विजय गुप्ता, श्री सत्यप्रकाश गुप्ता, श्री दीपक गुप्ता, श्रीमती आशा दिनेश गुप्ता, श्रीमती राधा जगदीश गुप्ता, श्रीमती अनीता विजय गुप्ता, श्रीमती रेखा अनूप गुप्ता, श्रीमती नीता गिरीश गुप्ता, श्रीमती रूपल रवि गुप्ता, श्रीमती बबीता अजय मोहनिया, श्रीमती रूपम मनीष गुप्ता, श्रीमती रिता सुरेश चंद्र गुप्ता, श्रीमती रूपाली विकास गुप्ता, श्रीमती अंजुबाला अजय शंकर गुप्ता, श्रीमती अलका अजय गुप्ता, श्रीमती रीता मनोज गुप्ता सहित कई समाजबंधुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों को बधाई देते हुए आयोजकों ने कहा कि रक्तदान जैसा पुण्य कार्य समाज को नई दिशा देता है।