जुए के फड़ पर छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़ा थाना पुलिस ने बदनपुर पहाड़िया क्षेत्र में जुए के फड़ पर छापा मारकर 5 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 25,260 रुपये नकद और ताश की तीन गड्डियां जब्त की हैं।
थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देर रात पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस को देखकर कई जुआरी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर मोनू प्रजापति, श्याम प्रजापति, मोनू उर्फ लक्ष्मी सिंह लोधी, राहुल मनोहरे और मूर्ति केवट को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राज बिठ्ठल, संदीप पटेल, अन्नू रैकवार सहित अन्य लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए, जबकि जुए के फड़ का संचालन अज्जू चक्रवर्ती और रोहित सेन द्वारा किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 एवं बीएनएस की धारा 49 के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।