राष्ट्रपति से मिले आईएफएस प्रशिक्षु अधिकारी, जबलपुर के जिज्ञासु अग्रवाल ने बढ़ाया शहर का गौरव

जबलपुर। राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय वन सेवा (IFS) 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर जबलपुर के जिज्ञासु अग्रवाल भी अपने बैच के साथ उपस्थित रहे, जो शहर के लिए गौरव का विषय है।जिज्ञासु अग्रवाल, जबलपुर निवासी एवं सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रहलाद अग्रवाल के सुपुत्र हैं और वर्तमान में देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी  में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।जिला स्वीप समन्वयक डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिज्ञासु अग्रवाल की सफलता जिले के युवाओं और ईएलसी कैंपस एंबेसडर्स के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे भारतीय वन सेवा के एक संवेदनशील एवं कर्मनिष्ठ अधिकारी के रूप में देश की प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।