जबलपुर। जगन्नाथ पूरी की तरह ही जबलपुर में रथयात्रा का इतिहास वर्षों पुराना है, यहाँ भी भगवान जगदीश के मंदिरो से आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाती है। वात्री साहू समाज द्वारा संचालित श्री जगदीश स्वामी कर्मा माई शंकर भगवान मंदिर ट्रस्ट द्वारा भी विगत 136 वर्षों से अनवरत भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जा रही है, यह यात्रा का 137 वां वर्ष है।साहू समाज द्वारा निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा साहू धर्मशाला गढ़ाफाटक से प्रारम्भ हुई जो चरहाई, बड़े महावीर मंदिर, बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, सराफा चौक, कोतवाली, मिलोनीगंज, घोड़ा नक्कास, हनुमानताल होते हुए बड़ी खेरमाई मंदिर पहुंची, जहाँ सिंह वाहनी मंदिर में भगवान को विराजित कर आरती पूजन किया गया।
साहू समाज के कोठिया श्रीकान्त साहू ने बताया हमारे पूर्वज जब जगन्नाथ पुरी तीर्थ दर्शन को गए तब उन्हें भी लगा कि जबलपुर में भी भगवान का मंदिर होना चाहिए और यहाँ भी रथयात्रा का आयोजन होना चाहिए, और उन्होंने 137 वर्ष पूर्व छोटे रूप में रथयात्रा की शुरुआत की जो आज वृहत रूप लें चुकी है।
*भगवान की काष्ठ प्रतिमा जगन्नाथ पुरी में स्थापित प्रतिमा की लकड़ी से बनी -*
श्री साहू ने बताया हमारे मंदिर में स्थापित भगवान जगन्नाथ स्वामी, भाई बलभद्र एवं बहिन देवी सुभद्रा की काष्ठ प्रतिमायें उसी लकड़ी से निर्मित हुई है जिनसे जगन्नाथ पुरी में स्थापित प्रतिमा का निर्माण हुआ था.
*इन्होने की शुरुआत -*
साहू समाज द्वारा जगन्नाथ रथयात्रा की शुरुआत स्व. वीरनलाल चौधरी, स्व नारायण प्रसाद मेहते, स्व बाबूलाल साहू, स्व खित्तेलाल मेट, स्व भगोले लाल साहू, ने की जिसे उनकी अगली पीढ़ी के स्वर्गीय लल्लूलाल मेहते, स्व चौधरी वीरन साहू, स्व चौधरी दुलीचंद साहू, स्व कोठिया लल्लूलाल साहू, स्व सरतारे लाल साहू ने आगे बढ़ाया.
अब चौधरी मुकेश कुमार साहू, मुखिया मेहते राजेंद्र साहू, रविशंकर साहू, हरीश कुमार साहू, नरेन्द्र साहू, रवि मेहते कोठिया चंद्रशेखर साहू, राकेश साहू, राजेश साहू पप्पू, कोठिया श्रीकान्त साहू, सुरेश साहू, उमाशंकर साहू, निशांत साहू, विशाल साहू, आकाश साहू, चेतन साहू, आदित्य साहू इस परंपरा को आगे लें जा रहे है.साहू धर्मशाला गढ़ा फाटक स्थित अस्थाई मंदिर में प्रातः 6 बजे भगवान के श्रृंगार के पश्चात पूजन अर्चन किया गया इसके बाद लगातार श्रद्धांलुओं न मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किये. रथयात्रा महोत्सव के मुख्य अतिथि जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन के साथ सभी सामाजिक जनों एवं भक्तो ने महाआरती की.
मौसी के घर में मेहमानी करेंगे भगवान –
रथयात्रा में भक्तो को दर्शन देते हुए भगवान जगन्नाथ स्वामी अपने भाई बलभद्र, बहिन सुभद्रा के साथ अपनी मौसी के घर में 12 दिनों तक मेहमानी करेंगे.श्रीकान्त साहू ने बताया जिस तरह जगन्नाथ पुरी में भगवान गुंडीचा मंदिर स्थित अपनी मौसी के घर में मेहमान बनते है उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए साहू समाज ने भी रथयात्रा के बाद भगवान को बड़ी खेरमाई स्थित सिंहवाहनी मंदिर को भगवान की मौसी के घर के रूप माना है और 12 दिनों तक भगवान वहां विराजित रहेंगे इसके बाद गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई को वापसी रथयात्रा निकाली जाएगी।रथयात्रा में सांसद आशीष दुबे, विधायक लखन घनघोरिया, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, पूर्व महापौर प्रभात साहू, तेलघानी बोर्ड पूर्व अध्यक्ष रविकिरण साहू, पूर्व विधायक शरद जैन, विनय सक्सेना, धीरज पटेरिया, एमआईसी सदस्य रजनी कैलाश साहू, पंकज दुबे, सोनू बचवानी, रंजीत पटेल, मुकेश चौधरी, राधेश्याम साहू, रविशंकर साहू, हरीश साहू, नरेन्द्र साहू, राजेश साहू, मनीष साहू, आभा दीपक साहू, वीरेंद्र साहू, उमेश साहू, डॉ पुरुषोत्तम साहू, रवि मेहते, चंद्रशेखर साहू, राकेश साहू, राजेंद्र साहू, सुधीर साहू, रमेश साहू, निशांत साहू, विशाल साहू, आकाश साहू, पंकज साहू शिवम साहू, विमलेश साहू, सरिता साहू, नीतू साहू, समता साहू, प्रियंका साहू, आशा साहू, निधि साहू, विनीत तिवारी, प्रमोद चोहटेल, रवि शर्मा, विक्रम परवार, देशराज सिंह, के साथ गणमान्य जन शामिल हुए।