जबलपुर। शहर की कानून-व्यवस्था और खुफिया तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। थाना लार्डगंज परिसर स्थित जिला विशेष शाखा (डीएसबी) कार्यालय के नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त भवन का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जबलपुर जोन) प्रमोद वर्मा ने किया। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक (जबलपुर रेंज) अतुल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे।उद्घाटन के दौरान अधिकारियों ने नए भवन का अवलोकन किया तथा जिला विशेष शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह भवन जिला विशेष शाखा के कार्यों को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और तकनीकी रूप से सक्षम बनाएगा, जिससे खुफिया सूचनाओं के संकलन एवं विश्लेषण में भी गति आएगी।कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु बेनिवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) अखिलेश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक रीतेश कुमार शिव, अखिलेश गौर, उदयभान बागरी, राजेश्वरी कौरव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बी.एस. गोठरिया, उप पुलिस अधीक्षक यातायात बैजनाथ प्रजापति, रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य, जिला विशेष शाखा प्रभारी पायल भल्ला सहित जिला विशेष शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।नया भवन जिला विशेष शाखा की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ पुलिस की खुफिया एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।