जबलपुर। लायंस क्लब जबलपुर की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह होटल ट्रायो मैक्स में आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन राजीव अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य , शपथ अधिकारी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन नरेन्द्र जैन , विशिष्ट अतिथि रीजन चेयरपर्सन लायन नीलम खरे एवं जोन चेयरपर्सन लायन मनीषा सोनी थी। नवीन कार्यकारिणी में लायन अनुरोध तिवारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष लायन मनोज जैन, लायन भूमिका पटेल, लायन मीता पटेल, लायन राजेंद्र सोनी सचिव, लायन रेखा पटेल सह सचिव, लायन ज्ञान गोलछा कोषाध्यक्ष, टेमर लायन राजेश मराड़िया, टेल ट्विस्टर लायन नरेश श्रीवास्तव ने अपने अपने दायित्वों की शपथ ली। संरक्षक के रूप मे पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन राजीव अग्रवाल , लायन अरुण जे देशमुख, लायन मंगलचंद टाटिया ने, लायन एम के सोनम, लायन आनंद जैन, लायन महेश चौरड़िया, लायन मुकेश अग्रवाल ने सलाहकार के रूप मे एवं क्लब में लायन दयाराम पटेल एलसीआईएफ कोऑर्डिनेटर, लायन दीपक पोपट मेम्बरशिप चेयरपर्सन, लायन जवाहर पटेल सर्विस चेयरपर्सन, एमजेएफ लायन उमेश जैन ने मार्केटिंग चेयरपर्सन के रूप मे शपथ ली। आभार प्रदर्शन लायन ज्ञान गोलछा ने एवं सभा का सुव्यवस्थित संचालन एमजेएफ लायन उमेश जैन ने किया।