जबलपुर – समाज को संगठित कर सनातन धर्म और संस्कृति से युवाओं और महिलाओं को जोड़ा है। गुरु ही
भक्ति रस में डूबे भक्तों में ऊर्जा को संचारित करते हैं।
गुरु की सेवा से ही शिष्य की आभा दैदीप्यमान ज्योतिपुंज सी सारे संसार में फैलती है।मंदिरों में सत्संग की परापंरा से ही गुरु का शिष्यों से संवाद होता है। महापुरुषो वर्तमान और भविष्य की घटनाओं को देख सकते हैं ।गुरु की सेवा से लौकिक साधनों से संपन्नता के साथ आध्यत्मिक ऊर्जा का संचार भक्तों में होता है। ज्ञान की साधना , गीता पठन के प्रति जागरूकता,सनातन धर्म से जुड़े सभी लोगों को जबलपुर में सनातन धर्म महासभा के माध्यम से जोड़कर आध्यत्मिक ऊर्जा का जागरण कर गली में धर्म का प्रचार प्रसार किया। दादा गुरु महामंडलेश्वर स्वामी आचार्य रामचन्द्र दास शास्त्री ने समाज, राष्ट्र की सेवा के साथ विश्व के कौने कौने में सनातन संस्कृति की ध्वजा फहराई उक्त उद्गार श्रीमद् जगतगुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज के सानिध्य में
संत महात्माओं ने साकेतवासी महामंडलेश्वर स्वामी रामचंद्रदास जी शास्त्री की पुण्यतिथि पर नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज में कहे ।
गुरु श्रीविग्रह,पादुका पूजन लालमणि मिश्रा, अनूप देव शास्त्री सहित भक्तों,गणमान्य नागरिकों ने किया
दादा गुरु महामंडलेश्वर स्वामी रामचंद्र दास शास्त्री महाराज जी के श्री विग्रह का महाभिषेक, सहस्त्रार्चन, आरती महाकौशल संत मंडल के स्वामी प्रकाशानंद, स्वामी रामेश्वरदास, स्वामी नारायण दास, स्वामी श्यामानंद,
आचार्य अनूप देव शास्त्री, दीपनारायण शास्त्री, आचार्य जितेन्द्र शास्त्री ने भी शब्दांजलि देने उपस्थित रहे।
दादा गुरु जी को भावांजलि सुमनाजंली देने लालमणि मिश्रा, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन गुडडा,डा पवन स्थापक, शरद अग्रवाल, अशोक रंगा, लक्की भाटिया, पंकज पांडेय,
डा हितेश अग्रवाल,डा वी के डांग,प्रवेश खेड़ा,विष्णु पटेल, राजेन्द्र यादव,विध्येश भापकर, डॉ संदीप मिश्रा, संजय पटेल, के के बस्सी, कपिल आनंद, मनोज शर्मा, जितिन नारंग, मनीष पोपली,आनंद चौबे, मनोज नारंग, जगदीश साहू, प्रवीण चतुर्वेदी, उज्जवल पचौरी शिव उपाध्याय,रमेश बसेडिया, डॉ सचिन बुधौलिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति रही।