मल्लखंब में उत्कृष्ट उपलब्धियों पर विद्युत परिवार की बिटिया श्रुति गुप्ता सम्मानित

जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के बिलपांक (रतलाम) में कार्यरत  जितेन्द्र कुमार गुप्ता की पुत्री कु. श्रुति गुप्ता को मल्लखंब सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए मध्यप्रदेश की बिजली कंपनियों के मुख्यालय, जबलपुर में आयोजित विशेष समारोह में सम्मानित किया गया।कु. श्रुति गुप्ता की उपलब्धियों ने पूरे प्रदेश के विद्युत परिवार को गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि उन्होंने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय मल्लखंब प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने सोनी टीवी पर प्रसारित लोकप्रिय टैलेंट शो इंडियाज गॉट टैलेंट में जवाहर मल्लखंब ग्रुप, रतलाम के कलाकारों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने चेन्नई में आयोजित अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय मल्लखंब चैम्पियनशिप तथा अक्टूबर 2025 में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय मल्लखंब प्रतियोगिता में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
*-प्रबंध संचालक ने दी बधाई*-
उनकी इन उपलब्धियों के लिए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता एवं समारोह के विशिष्ट अतिथि श्री एन. जी. टिकेकर तथा प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र, पदक एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने श्रुति गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियाँ पूरे विद्युत परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय हैं तथा युवा पीढ़ी के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण हैं।