जबलपुर। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्षों की यात्रा का स्मरण करते है तो उन्होंने भारत को नई दिशा, नई गति और नई पहचान प्रदान की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष केवल शासन के नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के स्वर्णिम अध्याय रहे हैं।इन 12 वर्षों में भारत ने विकास के अनेक नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य अभूतपूर्व रूप से हुआ है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया गया है। विकास का विश्वास और जनकल्याण का संकल्प लेकर मोदी जी ने जनता के हित के काम किए है यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने मोदी जी के 12 साल विकास के, विश्वास के, जन कल्याण के कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित जनसंपर्क में पूर्व विधानसभा अंतर्गत कहीं।
प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन एवं पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पूर्व विधानसभा में जनसंपर्क के साथ ही पौधारोपण किया गया एवं विभिन्न स्थानों पर चौपाल लगाकर जनता से संवाद किया गया।श्री रत्नेश सोनकर ने कहा कि जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया। उज्ज्वला योजना ने माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई। आयुष्मान भारत योजना ने गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हुआ।जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं शुरू की गईं ताकि प्रत्येक वर्ग का जीवन स्तर बेहतर हो सके। ग्रामीण सड़कों, रेलवे, हवाई अड्डों और एक्सप्रेस-वे के निर्माण ने देश के आधारभूत ढांचे को नई मजबूती प्रदान की। डिजिटल इंडिया अभियान ने भारत को तकनीकी क्रांति के अग्रणी देशों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है।प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन ने कहा कि विश्व मंच पर भी भारत की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है। आज भारत वैश्विक निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जी-20 की सफल अध्यक्षता हो या अंतरिक्ष के क्षेत्र में नई उपलब्धियां, हर क्षेत्र में भारत ने अपनी क्षमता का परिचय दिया है।यह 12 वर्षों की यात्रा केवल विकास की नहीं है, बल्कि विश्वास की भी है। यह उस विश्वास की यात्रा है जो देश की जनता ने नेतृत्व पर जताया और उस विश्वास को जनकल्याण के कार्यों से और मजबूत किया गया। आज गरीब, किसान, युवा, महिला, श्रमिक और मध्यम वर्ग—सभी विकास की इस यात्रा के सहभागी बने हैंउन्होंने कहा कि सभी विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और मजबूत करें तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, योगेंद्र राजपूत, रीना राय, अशोक रोहितास, पंकज मिश्रा, मुरली दुबे, राहुल दुबे, चित्रकांत शर्मा, योगेश लोखंडे, अमित राय, संतोष जायसवाल, कैलाश चक्रवर्ती, अनूप पैगवार, पुरुषोत्तम पचेल, आशीष झा, महेंद्र शुक्ला, आदि उपस्थित थे।