महिला पार्टनर की हत्या कर खुद को गोली मारी


जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत डॉ. भंडारी अस्पताल के समीप स्थित राजुल डुप्लेक्स में सोमवार को दोपहर में एक युवक ने अपनी महिला बिजनेस पार्टनर को गोली मारकर अपना भेजा उड़ा दिया और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली| मृतिका के परिजनों का आरोप है कि आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है इस बात का खुलासा होने पर महिला उससे दूरी बनाने लगी| इसी बात से वह नाराज था| पिस्टल लेकर धमकाता था और गालीगलौज करता था, इसकी शिकायत विजयनगर थाने में की गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की| इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया| घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे| घटना क्यों और किन कारणों से हुई इसका पता पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा| पुलिस हर पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है| प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि लड़की ने राजुल डुप्लेक्स किराए से लेकर यहां ब्यूटी पार्लर चलाती थी| पुलिस को मौके पर वारदात से पिस्टल भी मिली है| सीएसपी गोरखपुर महादेव नागोतिया ने बताया कि प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार, युवक दीपेश राठौर और उसकी महिला बिजनेस पार्टनर शक्ति बोली (मृतिका) अपने पूर्व पति से अलग होने के बाद इस परिसर में ब्यूटी पार्लर चलाती है| आरोपी दीपेश राठौर उसका पार्टनर था। सोमवार को दोनों में किसी बात को लेकर, जो भी विवाद हुआ हो उसके बाद फायरिंग की घटना हुई| गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के निवासियों में हड़कंप मच गया| पड़ोसियों ने सूचना गोरखपुर थाने को दी| पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों की लाश मिली। मृतक एक पूर्व महापौर के दूर का रिश्तेदार बताया गया है| घटना की सूचना मिलते ही पूर्व महापौर भी घटना स्थल पर पहुंचे, और आसपास के लोगों से जानकारी ली|​

मौके पर पिस्टल बरामद……….

घटना की ​सूचना मिलने पर सीएसपी एमडी नागोतिया और थाना प्रभारी नितिन कमल, पुलिस बल और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम के साथ राजुल डुप्लेक्स पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र करने की कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल पर एक पिस्टल भी मिली है| फोरेंसिक टीम ने कमरे से खून के धब्बे, हथियारों के अवशेष और उंगलियों के निशान एकत्रित किए गए हैं।
पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और गवाहों के बयानों की कड़ियों को मिलाने के बाद ही मौत के सही समय, इस्तेमाल किए गए हथियार और इस खूनी संघर्ष की असली वजह का पूरी तरह खुलासा हो सकेगा।

विजयनगर पुलिस कार्रवाई करती तो घटना नहीं होती……

मृतिका के जीजा शरद जाटव ने मौके पर मीडिया कर्मियों को बताया कि आरोपी फूटाताल निवासी दीपेश राठौर अपराधी प्रवृत्ति का है और रेप केस में जमानत पर है| शक्ति को जब उसके अपराधी होने की जानकारी मिली तो उसने तीन दिन पूर्व अपने जीजा शरद जाटव को इसकी जानकारी दी और वह जीजा के साथ विजयनगर थाने में आरोपी की लिखित शिकायत दर्ज कराने पहुंची और बताया कि दीपेश पिस्टल लेकर घूमता है और गालीगलौज करता है| विजयनगर थाने में मौजूद एसआई नेतराम चौधरी ने पुलिस हस्तक्षेप आयोग बताकर न्यायालय जाने की सलाह दी| श्री जाटव ने कहा कि विजयनगर पुलिस अगर शिकायत पर जांच करती तो यह घटना नहीं होती| उन्होंने बताया कि शक्ति यहां डुप्लेक्स से अपना ब्यूटी पार्लर, मुस्कान प्लाजा में शिफ्ट करने वाली थी और सामान लेने अपनी जूनियर के साथ राजुल डुप्लेक्स पहुंची थी| तभी आरोपी उसका पीछा करते आ गया| उसकी जूनियर ने गोली चलने की आवाज सुनी तो बाहर से दरवाजा लगाकर भागी और घटना की सूचना दी| इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई, बंद कमरे में घटना के बाद पुलिस ने दरवाजा खोलकर लाशे बरामद की| मृतिका का एक छोटा बच्चा भी है|