विश्व हीमोफीलिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*

हीमोफीलिया सोसायटी एवं त्रिवेणी हेल्थकेयर  के संयुक्त तत्वाधान में आज हीमोफीलिया रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष कार्यक्रम एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को हीमोफीलिया के लक्षण, कारण, उपचार एवं बचाव के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हीमोफीलिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि यह एक अनुवांशिक रक्तस्राव विकार है, जिसमें रक्त का थक्का बनने में कठिनाई होती है। समय पर पहचान और उचित उपचार से रोगियों का जीवन सामान्य बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर WFH के थीम -के आधार पर NOVA Mordisek के सहयोग से फेक्टर लेवल की जाचे निःशुल्क की गयी तथा इन्हीवेबेनेटर रोस्ट भी किया गया। शिविर के दौरान 55 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान की गईं। साथ ही, रोगियों और उनके परिजनों को जीवनशैली प्रबंधन एवं सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में डॉ अनुश्री जामदार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ के.के.वर्मा, नोडल ऑफिसर डॉ श्वेता पाठक, हेमोटोलॉजिस्ट डॉ विश्वप्रकाश पत्री, त्रिवेणी हेल्थ केयर से डॉ सुजय मिश्रा ने भी विचार प्रस्तुत किये। मंच संचालन प्रशांत श्रीवास्तव द्वारा किया गया, समीक्षा डॉ जिया उल हक़ द्वारा की गई एवं कार्यक्रम में संजय दुल्हानी, एम्.आई.हक़, सुरेश ताम्रकार, अशोक सेन, मयंक लूनावत, मुनिराज चौधरी, सचिन लोधी आदि का सहयोग रहा।