जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमनात खंडेलवाल जी की सहमति से भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल ने प्रदेश भाजपा की मीडिया टीम की घोषणा की है।
प्रदेश की मीडिया टीम में जबलपुर से श्रीकान्त साहू को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके पूर्व श्रीकान्त साहू लगातार जबलपुर महानगर में जिला मीडिया प्रभारी रहे है, उनके कार्यशैली, अनुभव को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाया है।
श्री श्रीकान्त साहू को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किये जाने पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अजय विश्नोई, श्री अशोक रोहाणी, श्री सुशील तिवारी इंदु, श्री अभिलाष पांडे, श्री नीरज सिंह, श्री संतोष बरकडे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी पराँजपे, जिप अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज के साथ सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।