महापौर ने कहा – साढ़े तीन वर्ष में हुए 2600 करोड़ खर्च, डेढ़ वर्ष में 3000 करोड़ के कार्यो का होगा भूमिपूजनजबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निगम इतिहास का सबसे बड़ा 21 अरब 66 करोड़ 27 लाख 7 हजार 820 रूपये का बजट पेश किया। बजट में शहर को महानगर बनाने का रोड़ मैप प्रस्तुत किया गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बजट आय-व्यय का दस्तावेज नहीं बल्कि शहर के भविष्य का रोड़ मैप है। हमारा लक्ष्य केवल बजट को खर्च करना नहीं बल्कि शहर को आत्मनिर्भर बनाना है। महापौर ने कहा कि उनके साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में विकास कार्य पर 2600 करोड़ रूपये खर्च किये गए हैं। आने वाले डेढ़ वर्ष में शहर में 3000 करोड़ के कामों का भूमिपूजन कराया जायेगा। बजट में नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाए शामिल की गयी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने साढ़े तीन साल में किसी भी प्रकार का कर्ज नहीं लिया, जो नगर निगम की आर्थिक सुदृढता का प्रमाण है।
अर्बन चैलेन्ज फंड से होंगे 1147 करोड़ के काम –
महापौर ने बताया कि अर्बन चैलेन्ज फंड के अंतर्गत 1147 करोड़ का प्रस्ताव शासन के पास प्रेषित किया गया है। इसके अंतर्गत 211 करोड़ से रानीताल तालाब के फ्रंट का विकास एवं झुग्गियों का पुनर्वास, 183 करोड़ से झुग्गियों का पुनर्वास एवं अफोर्डेवल हाउसिंग पर काम किया जायेगा। 28 करोड़ से तालाबों के फ्रंट का विकास एवं सिटी पार्क का निर्माण, 15 करोड़ से माढ़ोताल तालाब का जीर्णोद्धार, 47 करोड़ से गोकलपुर तालाब का विकास, 181 करोड़ से चंडालभाटा झुग्गि बस्ती का विकास, 5 करोड़ से गांधी स्मारक पार्क का विकास, 246 करोड़ से कम उपयोग होने वाली सार्वजनिक सम्पत्तियों का मुद्रीकरण किया जायेगा। 45 करोड़ से वॉटर सप्लाई सिस्टम को मजबूत बनाया जायेगा और 397 करोड़ से सीवर नेटवर्क का विकास किया जायेगा।
222 करोड़ से होगा बाढ़ नियंत्रण एवं वॉटर हार्वेस्टिंग का कार्य, तालाब गहरीकरण व सौन्दर्यीकरण, मोबाइल पंपिंग, फ्लड अर्ली वार्निंग सिस्टम का काम –महापौर ने बताया कि 222 करोड़ की राशि से शहर में कई प्रकार के काम किये जायेगें, इसमें 100 करोड़ से नालों का निर्माण एवं सुधार कार्य, 42.57 करोड़ से तालाबों का जीर्णोद्धार, 20 करोड़ से रैन वॉटर हार्वेस्टिंग कार्य, 25 करोड़ से वर्षा जल को रोकने के लिए सिस्टम विकसित किया जायेगा, 4 करोड़ से मोबाइल पंपिंग स्टेशन की व्यवस्था की जायेगी, 3.63 करोड़ से शहर में फ्लड अर्ली वार्निंग सिस्टम, फ्लड मैनेजमेंट प्लांट, जल प्लावन से निपटने सेल का गठन और सफाई मित्रों एवं टेकनीकल स्टॉफ को ट्रेनिंग दिलाई जायेगी।
- एयर क्वालिटी में देश में दूसरा और स्वच्छता में मिला पॉंचवां स्थान –
2.जबलपुर को मिली 7 स्टॉर रेटिंग, सफाई मित्र शहर की स्पेशल कैटेगरी में मिनिस्ट्रियल अवार्ड। - विश्व मंच पर संस्कारधानी को मिला प्रतिनिधित्व, दुबई में मेयर कॉन्फ्रेंस में महापौर ने पेश किया शहर विकास का रोड़ मैप –
- 15 करोड़ से गौर नदी और माढ़ोताल का हो रहा कायाकल्प –
- मॉं नर्मदा में मिलने वाले गंदे नालों पर लगाए एस.टी.पी. –
- एक वर्ष में हर घर पहॅुचेगा नर्मदा जल –
- 755 करोड़ से बिछाई जायेगी सीवर लाइन –
- 15.30 करोड़ से हो रहा 5 तालाबों का सौन्दर्यीकरण, इसमें हनुमानताल, रानीताल, अधारताल, सूपाताल, और गंगासागर शामिल है –
- री-डेन्सीफिकेशन के 500 करोड़ से संवरेगा शहर –
- 100 ए.सी. बसों की मिलेगी सौगात –
- 200 करोड़ से लगेगा बायो गैस प्लांट, कचरा सेगरीगेशन, खरीदी जायेगी 100 डोर टू डोर कचरा कलेक्शन गाड़ियां –
- 12 चौराहे और 5 प्रवेश मार्गो का हो रहा सौन्दर्यीकरण –
- डुमना नेचर पार्क में 5 स्टार स्तर का रिसोर्ट बनाया जायेगा –
- शहर में लगाये जाएंगे 12 लाख पौधे –
- शहर में 64 जगह बनेगी पार्किंग –
- वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का मेंटनेंस पूर्ण, प्रतिदिन 900 टन कचरे से बनाई जा रही बिजली, इसमें जबलपुर का 500 टन कचरा भी शामिल है। प्रतिमाह हो रहा 4 करोड़ की बिजली का उत्पादन –
- पार्षदों के अनुशंसा पर होंगे 90-90 लाख के कार्य –
- नगर के छात्र-छात्राओं, दिव्यांगो, और सीनियर सिटीजन के साथ पात्र व्यक्तियों को मेट्रो बस यात्रा के लिए रियायती दरों पर जारी किये जाएंगे पास।
- महापौर की पहल पर नगर निगम द्वारा नवाचार किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कबाड़ से कमाल, फूलों से अगरबत्ती, धूप बत्ती, गुलाल का निर्माण, मिस्ट फॉगर मशीन का निर्माण, पत्तियों से खाद निर्माण और कचरे से बिजली बनाई जा रही है।
- महापौर कप के अंतर्गत शहर में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।
- शहर में लगातार सांस्कृतिक गतिविधियॉं आयोजित की जा रही है।
- नगर निगम के दिवंगत कर्मियों के 135 आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई।
- नगर निगम के स्कूलों के 33 मेधावी छात्रों को कराई गई हवाई यात्रा।
ये भी चल रहे काम –
ऽ सीवर की परेशानियों से मिली राहत । 190 करोड़ कार्य पूर्ण 80 हजार कनेक्शन जोडे़
ऽ उमरिया में अत्याधुनिक गौशाला का निर्माण 10 करोड़
ऽ शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने का अभियान तेज गति पर
ऽ नगर निगम की 5 शालाओं एवं संस्कृत महाविद्यालय का स्मार्ट भवन बनाने के लिए निविदा जारी।
ऽ हर घर नर्मदा जल परियोजना अंतर्गत 312 करोड़ के कार्य मे 27 प्रतिशत कार्य पूर्ण
इन कामों पर भी होगा फोकस –
ऽ आदिशंकराचार्य चौक से गौरीघाट तक रेलवे से समझौते के उपरांत सड़क का निर्माण।
ऽ रानीताल तालाब के समीप लैण्डफिल साइट में ऑक्सीजन जोन और नगर वन का निर्माण।
ऽ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंगपूल का निर्माण।
ऽ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम के लिए प्रयास।
ऽ नाले नालियों से पुरानी पाइप लाइन हटाने के लिए 10 करोड़ की योजना।
ऽ 500 दुग्ध एवं डेली नीड्स पार्लर बनाये जाने का काम तेज
ऽ नर्मदा प्रसादम अत्याधुनिक चौपाटी का निर्माण।
ऽ फिल्म सिटी निर्माण के लिए 1.25 करोड़ का प्रावधान।
ऽ नए फायर स्टेशनों का निर्माण।
ऽ 10 प्रमुख बाजारों को यूनिफॉर्म थीम पर सौदर्यीकरण करने की योजना।
ऽ महापौर ऑंगनबाड़ी कायाकल्प अभियान के अंतर्गत 687 ऑंगनबाड़ी केन्द्रों को विकसित किया जायेगा। जिनमें से 40 ऑंगनबाड़ियों को विकसित किया जा चुका है।
ऽ 13 आधुनिक फिश पार्लर बनाने का प्रस्ताव।
ऽ वार्डो को स्वच्छ रखने पर पार्षदों एवं स्वच्छता टीम का सम्मान।
ऽ 15 करोड़ से मुक्तिधामों एवं कब्रिस्तानों का उन्नयन।
ये भी रही उपलब्धियॉं –
ऽ महापौर हेल्प लाइन से 9461 शिकायतों का निराकरण। अब ए.आई. चेटबोट एवं एप जरिये होगा 175 प्रकार की शिकायतों का समाधान।
ऽ मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत 345 जोड़ों का सामूहिक विवाह, इस वर्ष कराये जायेगें 200 सामूहिक विवाह।
ऽ प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 6523 आवासों का निर्माण।
ऽ 5 हजार सफाई मित्रों का सम्मान।
ऽ संविदा सफाई संरक्षकों का वेतन 9000 से बढ़ाकर 21000 रूपये किया।
ये होंगे बड़े काम :-
ऽ अर्बन चैलेन्ज फंड के तहत् विकास कार्य – 1147 करोड़
ऽ सीवर कार्य – 755 करोड़
ऽ री-डेन्सीफिकेशन – 500 करोड़
ऽ सड़क, नाली, एवं अन्य कार्य – 250 करोड़
ऽ जबलपुर शहर में बाढ़ नियंत्रण – 222 करोड़
ऽ सिटीज 2.0 – 200 करोड़
ये हो चुके कार्य :-
ऽ जल कार्य – 40 करोड़
ऽ उद्यान कार्य – 100 करोड़
ऽ प्रकाश कार्य – 20 करोड़
ऽ सड़क नाले नालिया – 650 करोड़
पिछले 4 बजट पर एक नजर :-
ऽ 2023-24 – 1400 करोड़
ऽ 2024-25 – 1500 करोड़
ऽ 2025-26 – 1800 करोड़
ऽ 2026-27 – लगभग 2200 करोड़