जबलपुर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झाँझरी, राष्ट्रीय महासचिव एवं विनय जैन एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल रविवार 29 मार्च को प्रथम ‘बारडोली” कटनी आगमन हो रहा हैं।
कार्यक्रम की जानकारी राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नितिन जैन द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि फेडरेशन व् रीजन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भव्य संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह दिनांक रविवार, 29 मार्च 2026, प्रातः 11 बजे, सत्कार गार्डन, पन्ना मोड़, कटनी में आयोजित किया जाएगा।
शपथग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में संदीप जायसवाल (विधायक, मुडवारा)
एवं महाकोशल-विंध्य रीजन के अध्यक्ष सीए मनोज जैन (विशिष्ट अतिथि) साथ ही फेडरेशन के अतिरिक्त महासचिव प्रशांत जैन, प्रवीण सिंघई, रीजन के सचिव हेमंत जैन, कोषाध्यक्ष सुनील घीया, निर्वतमान रीजन अध्यक्ष प्रदीप जैन, रश्मि पारस एवं राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नितिन जैन सहित अनेक पदाधिकारी कटनी पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप कटनी मेन ग्रुप के संरक्षक मगन ‘भैया’ के मार्गदर्शन में, निवर्तमान अध्यक्ष संजय जैन (कटनी मेन) एवं अंकित जैन (कटनी रॉयल) की प्रेरणा से, नव-निर्वाचित अध्यक्ष सुधीर जैन (कटनी मेन) एवं युवा अध्यक्ष आकेत जैन (कटनी रॉयल) अपनी टीम के साथ आयोजन की तैयारियों में पूर्ण उत्साह एवं समर्पण के साथ जुटे हुए हैं।
इस संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह में कटनी मेन, कटनी रॉयल, सतना मेन, सतना मैत्री, मैहर एवं अमरपाटन ग्रुप्स के पदाधिकारी एवं सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे। इस ऐतिहासिक शपथग्रहण कार्यक्रम के शपथविधि अधिकारी राष्ट्रीय महासचिव विनय अनिता जैन रहेगे ।
यह आयोजन क्षेत्रीय एकता एवं आपसी सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन की लंबे समय से यह भावना रही है कि विभिन्न ग्रुप्स का सामूहिक शपथ ग्रहण एक साथ आयोजित किया जाए। इस आयोजन के माध्यम से महाकोशल-विंध्य रीजन के अध्यक्ष सीए मनोज जैन द्वारा उनके इस संकल्प को साकार रूप देने का सराहनीय प्रयास किया गया है।
कटनी सोशल ग्रुप की संयुक्त आयोजन समिति ने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस गरिमामय समारोह की शोभा बढ़ाने की अपील की है