एमपी ट्रांसको ने मुरैना जिले की पारेषण प्रणाली को किया सुदृढ़


जबलपुर,। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने मुरैना जिले की विद्युत पारेषण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 132 केवी जौरा सबस्टेशन में 20 एम व्ही ए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर उच्च क्षमता वाले 50 एम व्ही क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि “जौरा सबस्टेशन की क्षमता वृद्धि से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अब बेहतर गुणवत्ता की बिजली और स्थिर वोल्टेज प्राप्त होगा। यह कार्य बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे औद्योगिक, कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।” उन्होंने एमपी ट्रांसको के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस कार्य के लिए बधाई दी।