गुरंदी में भीषण आग, अगरबत्ती की थोक दुकान खाक


जबलपुर। गुरंदी बाजार स्थित अगरबत्ती के थोक विक्रेता की दुकान व गोदाम में कल देर रात लगभग 1.30 बजे अचानक आग भड़क गई| इस हादसे में 15 लाख रुपए की क्षति का अनुमान लगाय गया है| अगरबत्ती सहित अन्य पूजन सामग्री जलकर खाक हो गई| घटना की सूचना मिलने पर नगर निगम दमकल विभाग के पांच वाहन मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया| स्थानीय लोगों ने इस मामलें में बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है| लोगों का कहना है कि विद्युत कनेक्शन विच्छेद करने में घंटो लग गए, जिससे आग को भड़कने का मौका मिला।
घटना के संबंध में नगर निगम दमकल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरंदी स्थित पूजन सामग्री के विक्रेता सत्यम चौकसे की दुकान में देर रात आग लग गई| आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है| विद्युत शॉट सर्किट होने की संभावना बताई जा रही है| दुकान में त्यौहारी सीजन होने के कारण, अगरबत्ती, हवन, गीली धूप, सहित नारियल की रस्सी का पर्याप्त स्टॉक था| ज्वलनशील होने के कारण आग ने जल्द ही विकराल रुप धारण कर लिया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्राथमिक अनुमान के अनुसार करीब 15 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। गनीमत यह रही कि दमकल कर्मियों ने समय रहते आग को आसपास की अन्य दुकानों में फैलने से रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।