जबलपुर। वासंतेय नवरात्र पर शहर में धार्मिक वातावरण बना हुआ है। चारों ओर मातारानी के जयकारे गूंज रहे हैं। जगराते के आयोजन चल रहे हैं, महासप्तमी से कन्यापूजन और कन्या भोज के आयोजन भी प्रारंभ हो गये हैं। आज महाअष्टमी पर घर घर में अष्टमी पूजन होगा। देवी के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना और उपासना होगी। इसके साथ ही कल रामनवमीं पर्व जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर शहर में श्री राम की एक शोभायात्रा भी निकाली जायेगी।
वासंतेय नवरात्र पर्व पर नगर के देवी देवालयों और मठमंदिरों में श्रध्दा और आस्था का संगम देखने को मिल रहा है। तड़के 4 बजे से ही महिलायें माता रानी के पैर पखारने हाथ में जल कलश लिये मंदिरों की ओर निकल पड़ती हैं। ज्यों ज्यों दिन चढ़ता है त्यों त्यों ही मंदिरों में भीड़ बढ़ जाती है। प्रातः कालीन पूजा अर्चना के बाद शाम के वक्त पुनः अनुष्ठानों का सिलसिला प्रारंभ होता है और देर रात तक मंदिरों में चहल पहल बनी रहती है। शक्ति की उपासना पूरी भक्ति के साथ की जा रही है।
श्रद्धा और आस्था का सैलाब देवी मंदिरों में उमड़ रहा है। नगर के प्रसिद्ध देवी मंदिर देवालय, आकर्षक रंग बिरंगी विद्युत छटाओं से जगमगा रहे हैं। मंदिरों में नवरात्र के मेले का माहौल बना हुआ है। सूर्योदय के साथ ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम प्रारंभ हो जाता है, जो देर रात तक अनवरत चलता है। कल सप्तमी पर मां देवी के सांतवे स्वरूप कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। आज मॉ भगवती के आठवें स्वरूप महागौरी की उपासना और पूजा अर्चना की जायेगी।
माँ श्री शारदा आशीष दरबार में हवन आज……..
मां श्री शारदा आशीष दरबार शक्ति नगर प्रांगण में माता जी के आराधक आशीष भैया के मार्गदर्शन में कलश स्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान किए जा रहे है। सभी भक्तों के लिए महाष्टमी पर 26 मार्च को हवन प्रात: 10:00 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।
शारदा दरबार व्यवस्थापक समिति के मुकेश कुशवाहा , मिलन मुखर्जी ,संजय बरहा, जयंत क्षीर सागर,पं. सुबोध मिश्रा, सुधांशु उपाध्याय, संतोष द्विवेदी , संतोष मिश्रा, नीरज पाण्डे ,सरबजीत तग्गड, मनीष शर्मा, मनीष विश्वकर्मा, मोहन जोशी, सौरभ तिवारी, अमर दुबे, रवि गुजर, कौशलेन्द्र महाजन, के. के. तिवारी, आदर्श तिवारी, करन ठाकुर, राकेश ठाकुर, राम सिंह, आदि ने कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।