श्रीराम नवमी पर विशाल शोभायात्रा 27 को


जबलपुर। आगामी 27 मार्च को श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वावधान में निकलने वाली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की विशाल शोभायात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध मे महत्वपूर्ण निर्णायक अंतिम बैठक गत दिवस श्री राम मंदिर मदन महल में महासभा के संरक्षक और श्रीमद् जगतगुरु डॉ स्वामी नृसिंहदेवाचार्य महाराज के सानिध्य , महाकाल की नगरी उज्जैन से पधारे बापू भगवान की उपस्थिति एवं गुलशन मखीजा व मनोज शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में श्रीराम शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया| इस बैठक में जगतगुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह देवाचार्य महाराज ने कहा कि राष्ट्र निर्माण करने के लिए गौरव के साथ सनातन संस्कृति के पावन कार्यों में शामिल होने मात्र से एकता और संस्कारों का प्रदर्शन करना चाहिए। उज्जैन से पधारे भगवान जी बापू ने कहा कि समूचे आयोजन सनातन धर्म की एकता के प्रदर्शन के लिए संतों ने बरसों पहले से ही सामूहिक रूप शोभायात्रा प्रारंभ किया था आज युवा वर्ग को सनातन धर्म की एकता और अखंडता के लिए सड़क पर उतर कर एकता प्रदर्शित करना चाहिए|