आहत अधिवक्ताओं एवं पीड़ितों ने शोरूम का घेराव कर की तालाबंदी
जबलपुर ।वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जी एस ठाकुर के नेतृत्व में अधिवक्ता एवं पीड़ित समुदाय ने विजयनगर स्थित ओला ई बाइक कंपनी की परेशानियां से आहत होकर शोरूम में घेराव कर तालाबंदी की ।
गौरतलब है कि ओला ई बाइक कंपनी की सर्विस से अधिकतम नागरिक लगातार परेशान चले आ रहे हैं एवं ई बाइक की सर्विस के नाम पर उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है ,पूर्व में भी कई बार शोरूम एवं कंपनी प्रबंधन से चर्चा के बावजूद भी आज दिनांक तक उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं प्राप्त हो रही है।
श्री जीएस ठाकुर ने बताया कि ओला कंपनी से परेशान समस्त नागरिक लगातार शोरूम के चक्कर काट रहे हैं महीनो तक उनकी गाड़ियां शोरूम में खड़ी रहती हैं जिसके पार्ट्स तक नहीं मिलते सर्विस के नाम पर ही बाइक कंपनी की व्यवस्था पूर्णता ठप्प है जिससे आमजन के हितों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है यह जनहित का मुद्दा है इस कारण आज सांकेतिक रूप से ओला ई बाइक शोरूम का घेराव कर शोरूम में तालाबंदी की गई है ताकि पीड़ित उपभोक्ताओं को न्याय प्राप्त हो सके। शोरूम पहुंचने के पूर्व पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई एवं मौके पर जानकारी प्राप्त हुई कि ओला कंपनी के तीनों शोरूम बंद हैं अधिवक्ताओं एवं आम जनों ने बैंड शोरूम में ही तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में एड जी एस ठाकुर , एड संजय सोनी , एड रजनीश यादव , एड जय सचदेवा, शैलेंद्र यादव, एड संदीप शुक्ला , एड आर के चौबे , एड शशिकांत सोनी, एड रविंद्र दत्त, शिवमोहन सिंह बघेल, मनमोहन चतुर्वेदी, एड सोनू श्रीवास्तव , एड योगेश नैचलानी ,ट्विंकल शाह ,विकास खरे , मगन सिद्दकी, सोनू वर्मा , एड सुधा जी, एड कोहली, एड पवित्र कटियार , एड पवन यादव आदि उपस्थित थे।