जबलपुर। बरेला थाना के गौर चौकी अतंर्गत ड्रीम सिटी पडरिया में गत 24 अगस्त को रविकांत चावरिया के सूने घर का ताला तोड़कर हुई चोरी की वारदात का बरेला पुलिस ने खुलासा कर दिया|
इस मामलें में एक नाबालिग सहित उसके एक साथी को गिरफ्तार कर सोने के जेवर व कैमरे बरामद किए है।
बरेला पुलिस ने बताया कि कुडार्क टाउनशिप तिलहरी निवासी मोहित कोरी उर्फ अनुज के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से सोनी कंपनी का कैमरा एवं तीन लैंस तथा आरोपी मोहित कोरी उर्फ अनुज कोरी के कब्जे से सोने का 1 मंगल सूत्र, एक जोङी बाली, एक अंगूठी तथा चांदी की एक जोङी पायल जब्त की गई| बरामद किए गए माल की कीमत 04 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है।